फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: बरामदे में सो रही महिला को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर रेफर; पास सो रहे बच्चों ने बताई पूरी घटना

Fri, 12 Jul 2024 09:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Jaunpur News: महिला पर फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर तेजी बाजार थाना की पुलिस भी पहुंच गई। डॉग स्क्वायड के साथ आसपास मौका-मुआयना किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मामला संदिग्ध मालूम दे रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते सीओ सदर परमानंद कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरचौली गांव में रात करीब 2:00 बजे घर के बरामदे में बच्चों के साथ सो रही रेखा विश्वकर्मा (52) पत्नी फूलचंद विश्वकर्मा को अज्ञात ने गोली मार दी। रेखा को दो गोली लगी है। जिला अस्पताल के बाद पुलिस ने उनको ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


महिला की पुत्री कामिनी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि बीती रात महिला को गोली मारी गई है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। महिला की बेटी कामिनी को भी गोली छूकर निकल गई है, वह बाल-बाल बच गई है। गोली किन परिस्थितियों में चली इस मामले की जांच हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि फूलचंद विश्वकर्मा मुंबई में रहकर नौकरी करता है किसी से कोई रंजिश नहीं है और इस प्रकार की घटना से लोग स्तब्ध हैं। किसी से कोई दुश्मनी ना होना और रात में महिला के ऊपर फायरिंग, यह अपने में एक संदिग्ध मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की टीम का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें