फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाला विजय जूलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तीन कृषि कानून वापस लेने पर कांग्रेस के जिला महासचिव डा .संतोष गिरी के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने केराकत नगर में विजय जूलूस निकाला। नगर में भ्रमण किया और नुक्कड़ सभा की।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेता विनोद कुमार ने कहा कि किसानों के आंदोलन के आगे सरकार को घुटने टेकने पडे़। 700 से अधिक किसानों ने इस आंदोलन में अपनी शहादत दी उन्हें हम आज सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मौके पर सुशील सोनकर, जीवधन राम, गंगादीन, लालता चौधरी, सुभाष सिंह, राजकुमार मौर्या आजाद कुरैशी, खुर्शद आलम, रवि लाल आदि उपस्थित रहे
केराकत विधानसभा में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली। सुल्तानपुर चौराहे से छितौना होते हुए नरौली डीडवाना से जवारा भैरव भानपुर मुरलीपुर मनीरा होते हुए कोतवाली चौराहे पर नुक्कड़ सभा की। सरकार के तीनों काले कृषि कानून वापस पर खुशी का इजहार किया। साथ आंदोलन के दौरान मृत किसान की आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस के ब्लाक लालता चौधरी, डॉक्टर संतोष कुमार गिरी,आजाद कुरेशी, सुशील कुमार सोनकर, सुभाष चंद्र सिंह, रवि लाल , विनोद कुमार ,जय विधान राम, नन्हे खान , टिंकू गिरी आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें