केराकत नगर के मुख्य मार्ग पर सरायबीरू के पास जलमग्न सड़क पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही सरकार विरोधी नारेबाजी की।
कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक केराकत अध्यक्ष लालता प्रसाद चौधरी ने कहा कि सरकार एक तरफ जहां गड्ढा मुक्त सड़क होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत यह है कि गड्ढा युक्त सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं। जौनपुर- केराकत चंदवक मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में आजाद कुरैशी, खुर्शीद आलम खान, जाने आलम ,तबरेज खान,इरफान हाश्मी, सुनील कन्नौजिया, डा.अमरबली, दीपक साहू, राजा सूर्यबली, राम मूरत निषाद, गुड्डू अंसारी व शाहिद आदि रहे।