फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में भितरघात, मतों के ध्रुवीकरण से सपा को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर सीट पर भाजपा भितरघात का शिकार हो गई। रोचक मुकाबले में समाजवादी पार्टी ने बाजी मार ली। इस सीट पर मतों का ध्रुवीकरण भी खूब हुआ।
विज्ञापन

साल 2012 में टिकट कट जाने के बाद भी पार्टी में बने रहने वाले पंकज पटेल को सपा ने इस बार भी मौका दिया। वहीं, इसी सीट से 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने वाले अजय शंकर दुबे अज्जू भइया को भाजपा ने अपना चेहरा बनाया। वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे। लेकिन, उन्हें शुरू से ही भितरघात का डर सता रहा था। हालांकि बसपा छोड़कर भाजपा में आए सुभाष पांडेय का भी लाभ उठाना के सपना संजोए थे। लेकिन उनकी लड़ाई उतरी ही चुनौतीपूर्ण थी। इसकी जानकारी पार्टी के आलाकमान तक को हो गई थी। वहीं, भाजपा से टिकट नहीं पाने वाले दिनेश कुमार शुक्ला को बसपा ने मैदान लाकर मुकाबले को रोचक बना दिया था। इस सीट पर 386143 मतदाताओं में 219345 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सपा का बेस वोट और पंकज पटेल को स्वजातीय वोट का भरपूर मदद मिला। नतीजा यह हुआ कि मतगणना के दौरान शुरू में आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी को आखिर में सपा प्रत्याशी के आगे पीछे होना पड़ गया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे को हराया है। पंकज पटेल को 92048 व अजय शंकर दुबे को 86818 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें