फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, 13 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा बहने से गलन बढ़ गई। वहीं, जिले में 13 एमएम हुई बारिश के कारण नगर के कई मोहल्लों में कीचड़ हो गया है। पहले से पड़ा मलबा कीचड़ में तब्दील हो गया। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.सुरेंद्र कुमार कन्नौजिया ने बताया कि मंगलवार की रात से लेकर बुधवार तक कुल 13 एमएम बारिश हुई। इसी तरह बुधवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम आद्रता 87 और न्यूनतम 43 दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के पुर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को गलन बढ़ने की संभावना है। वहीं, बुधवार को पूरे दिन ठंड हवाएं चलने के कारण लोग ठिठुरते रहे। आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में भी भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। शाम करीब छह बजे के बाद गलन बढ़ गई। सड़कों और बाजारों में धीरे-धीरे सन्नाटा पसरना लगा। उधर रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी के कारण शहर के कई मोहल्लों की सड़कों पर कीचड़ फैल गया। इससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश होने से रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव और सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें