फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने तीन अग्निशमन केंद्र वर्चुअल लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 25 अग्निशमन केंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया, जिसमें जनपद के तीन अग्निशमन केंद्र शामिल रहे। इनमें बदलापुर, केराकत और मडियाहूं है।
विज्ञापन

पट्टीरायपुर, जमालापुर, मडि़याहूं में बने अग्निशमन केंद्र का विधायक मडि़याहूं डा. आरके पटेल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के उपस्थित में लोकार्पण हुआ। विधायक आरके पटेल ने कहा कि मडि़याहूं अग्निशमन केंद्र ऐसी जगह स्थित है, जो सभी जगह को आसानी से कवर करेगा। केराकत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निशमन केंद्र हुरहुरी का वर्चुअल लोकार्पण किया। मौके पर विधायक तूफानी सरोज, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, एसपी सिटी संजय कुमार, उपजिलाधिकारी माज अख्तर, क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, अपराध निरीक्षक दिग्विजय सिंह, खंड विकास अधिकारी अनिल कुशवाहा, शिवकुमार विश्वकर्मा, राम अवध, अशोक कुमार सिंह, अमित सिंह आदि रहे।
बदलापुर: सरोखनपुर गांव में बने अग्निशमन का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह के अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि अग्निशमन केंद्र की स्थापना होने से बदलापुर वासियों को त्वरित लाभ मिलेगा। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने में मुख्यमंत्री संकल्पित हैं। इसका परिणाम है कि आज बदलापुर में अग्निशमन केंद्र बनकर तैयार हो गया है। इससे तीन ब्लाक, चार थाने तथा पांच लाख की आबादी लाभान्वित होगी। इस अवसर पर शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, महराजगंज की ब्लाक प्रमुख पति विनय सिंह विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, अनिल सिंह शक्ति, विनोद तिवारी, प्रबन्धक विनोद कुमार सिंह, सीडीओ सीलम साईं तेजा, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार ,सीओ शुभम तोंदी, कपिल शुक्ला राहुल मित्र विनोद तिवारी आदित्य सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें