फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन की प्रगति धीमी होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल ने सोमवार को जिले के कई ब्लाकों में प्रधान और कोटेदारों के साथ बैठक कर कोविड टीकाकरण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधान और कोटेदार अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सभी को टीका लगवाएं।
विज्ञापन

निगोह: बरसठी ब्लॉक सभागार में सोमवार को सीडीओ अनुपम शुक्ला व सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में कोटेदार, आशा कार्यकर्ती , एएनएम और प्रधानों के साथ कोविड-19 को लेकर एक बैठक की। विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीकाकरण का कार्य पूरा कराने बल दिया गया। सीडीओ ने कोविड-19 का टीका लगवाने की अपील की। सीडीओ ने कहा कि जिस तरह से पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद कोविड बढ़ गया था, उसी के तरह चुनाव होने में अभी समय है आप लोग इसमे सहभागिता करते हुए कोविड के टीके को शत प्रतिशत पूर्ण कराए। मुख्य रूप से डीपीआरओ ,बीएसए ,सीएमओ, डीएसओ, बीडीओ, जॉइंट बीडीओ, एबीएसए, सीएचसी प्रभारी, डीपीआरओ,एडीओ कोऑपरेटिव आदि उपस्थित रहे।
नेवढ़िया: सीडीओ की अध्यक्षता में रामनगर ब्लाक सभागार में प्रधान, कोटेदार सहित आंगनवाड़ी आशा के साथ बैठक कर एक हफ्ते के अंदर रामनगर ब्लॉक अंतर्गत सभी गावों में शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन कराने का निर्देश दिया। एक हफ्ते में पूरे जिले में कोरोना का संपूर्ण टीकाकरण पूरा कराना है। इसलिए सभी ब्लॉकों में बैठक कर एक सप्ताह के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण पूर्ण कराना है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, डीपीओ आरबी सिंह, खंड विकास अधिकारी नितिन कुशवाहा, अधीक्षक डॉ.आरके सिंह,एडीओ पंचायत उमाकांत पांडेय, सप्लाई इंस्पेक्टर दिनेश पथिक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी परवीन, सचिव अरविंद प्रकाश सिंह,शिव शंकर मौर्य, मनोज सिंह, ग्राम प्रधान,आंगनवाड़ी व आशा मौजूद रही।
विज्ञापन

खुटहन: कोविड टीकाकरण की प्रगति बढाने को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन की गति बढाने पर बल दिया गया। बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ, आपूर्ति निरीक्षक, सहायक बिकास अधिकारी पंचायत, चिकित्सक, ग्राम प्रधान, सचिव, कोटेदार, आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें