फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडाल के बाहर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, मूर्तियां भी होंगी छोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सात अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। इसे लेकर पूजन समितियां और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। एसपी अजय साहनी ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक ही दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। उन्होंने पूजन समितियों से मूर्तियां छोटी रखने और पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगवाने को कहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि दशहरा व बारावफात सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार ही मनाया जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही सभी पूजा समितियों को अपने-अपने पंडालों में शारीरिक दूरी और सैनिटाइजर की समुचित व्यवस्था करने को लेकर निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा कि आयोजक व्यवस्थापकों की सूची थानों पर उपलब्ध करा दें। इस पूरी तैयारी की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया पर भी नजर है। कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व रामप्रकाश,अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) राजकुमार द्विवेदी, एएसपी नगर डा. संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, महामंत्री आरिफ हबीब, घनश्याम साहू, शकील अहमद, श्री दुर्गापूजा महासमिति के संरक्षक शोभनाथ आर्य समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें