फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय पुस्तकालय की निगरानी करेगा सीसी कैमरा 

Wed, 09 Mar 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय समिति की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ई-जर्नल्स, ई-बुक्स के साथ-साथ संदर्भ पुस्तकें व बुक बैंक के लिए पुस्तकें खरीदने पर सहमति बनी। पुस्तकालय भवन की सुरक्षा सीसी टीवी कैमरे से निगरानी में करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक की कार्रवाई पुस्तकालयाध्यक्ष डा. मानस पांडेय ने प्रस्तुत की। कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने पुस्तकालय में शोध को बढ़ावा देने संबंधी पुस्तकें एवं शोध पत्रिकाओं को मंगवाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शोध में छात्रों को किसी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े इसे देखते हुए शोध जर्नल्स और अच्छे लेखकों की किताबें खरीदी जाएगी।

ताकि छात्रों को भागदौड़ न करनी पड़े। इस अवसर पर कार्य परिषद के सदस्य डा. दीनानाथ सिंह, वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुल सचिव डा. देवराज, प्रो. डीडी दूबे, प्रो. बीबी तिवारी, डा. एचसी पुरोहित, डा. शिवशंकर सिंह, डा. अजय प्रताप सिंह, डा. विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें