जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालगंज रेलवे फाटक के पास मंगलवार देर रात पुलिस की गाड़ी में पशु तस्करों के वाहन ने टक्कर मार दी। पशु तस्कर चोरी की भैंस लादकर पिकअप वाहन से भाग रहे थे। जलालगंज रेलवे फाटक को तोड़ते हुए थानाध्यक्ष जलालपुर की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे एक सिपाही घायल हो गया। वहीं अंधेरे का लाभ उठाते हुए पश-तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद जलालपुर थानाध्यक्ष जलालपुर सत्यप्रकाश सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ जलालगंज रेलवे क्रासिंग पर खड़े होकर फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी, थानागद्दी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप रेलवे क्रॉसिंग के फाटक को तोड़ते हुए पुलिस की गाड़ी से भिड़ गई।
घटना में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद सभी तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। इस दौरान धरपकड़ के दौरान एक सिपाही भी चोटिल हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस रातभर तस्करों की तलाश करती रही, लेकिन नाकाम रही।