फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में एनकाउंटर: एटीएम कैश वैन गार्ड के हत्यारोपी दोनों बदमाश मुठभेड़ में ढेर, पुलिस टीम को मिलेगा एक लाख का इनाम

Wed, 11 Aug 2021 12:18 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

धनियामऊ बाजार में सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे एजीएस कंपनी के कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के 14 घंटे बाद ही पुलिस ने एनकाउंटर में बदमाशों को ढेर कर दिया।  
 
विज्ञापन
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में कैश वैन के गार्ड की हत्या के आरोपी दोनों बदमाशों को पुलिस ने 15 घंटे बाद ही मुठभेड़ में मार गिराया। मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरा स्थित पीली नदी के समीप हुई मुठभेड़ में एक सिपाही भी जख्मी हो गया।

विज्ञापन


वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जौनपुर में हुए एनकाउंटर की फोन पर एसपी अजय साहनी से जानकारी ली। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने एनकाउंटर करने वाली टीम को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

एसपी अजय साहनी के मुताबिक, सिंगरामऊ थाने की पुलिस भोर में गश्त पर थी। इसी दौरान दोनों बदमाशों के बारे में सूचना मिली। पुलिस सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बहरा स्थित पीली नदी के समीप हाईवे और रेलवे क्रासिंग के बीच वीरान स्थान पर पहुंची। इसी दौरान बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

अंधाधुंध फायरिंग से बाजार में फैल गई थी सनसनी

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले आई, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बदमाशों की पहचान अभिषेक गौतम निवासी सरोखनपुर, थाना बदलापुर और नितिन मौर्य निवासी सिरकिना, थाना सिंगरामऊ के रूप में हुई। मौके से 9 एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने कई थाने की फोर्स जिला अस्पताल पर तैनात कर दी और अंदर मीडिया तक को प्रवेश नहीं करने दिया गया। एसपी अजय साहनी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक सब इंस्पेक्टर सुधीर मिश्र की जैकेट को गोली छूती हुई निकल गई, जबकि एसओजी का सिपाही अमित राय जख्मी हो गया। एसपी के मुताबिक दोनों बदमाश हिस्ट्रीशीटर थे और उन पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। 

एक दिन पहले की थी गार्ड की हत्या 
बक्शा थाना क्षेत्र के घनियामऊ बाजार में एजीएस कंपनी की कैश वैन सोमवार को करीब तीन बजे धनियामऊ बाजार में स्थित इंडिया-वन एटीएम में रुपये डालने पहुंची थी। वैन में दो गार्ड, दो कैशियर और एक चालक सवार थे। कर्मचारी बैग लेकर जैसे ही एटीएम बूथ में घुसे, पीछे से पहुंचे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरूकर दी। इनमें अभिषेक और नितिन भी थे। बदमाशों की गोली से गार्ड राम अवध चौबे की मौत हो गई थी। हालांकि उनकी गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें