गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा में शुक्रवार को सुबह कुएं में मिले उसी गांव के उमेश सिंह उर्फ डब्बू (40) शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के भाई की तहरीर पर की है।
घर से तीन दिन से लापता उमेश सिंह उर्फ डब्बू का शव गांव के बाहर स्थित खेत के पंपिग सेट के कुएं में मिला था। उन्हें रस्सी से बांधकर कुएं में फेंका गया था। इस मामले में मृतक के भाई विजय सिंह की तहरीर पर गांव के ही इंदल, रंजीत, रोहित, बहादुर, मनोरमा व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।