उधर, जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलों पांडेय पट्टी, सेवईनाला, कादीपुर और सरैया की अनुसूचित बस्ती में दीवारों पर बसपा प्रभारी डॉ. संतोष कुमार मिश्र उर्फ राजा साहब की ओर से चुनाव में बसपा को वोट करने की अपील करते हुए चुनाव चिह्न हाथी के निशान सहित वाल पेंटिंग मिली। इस पर शनिवार देर शाम को जफराबाद थाने पर आजमगढ़ के मूल निवासी और जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रभारी डॉ संतोष कुमार मिश्र पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि दीवार पर काला पेंट लगवा दिया गया है। किसी भी राजनीतिक दल द्वारा यदि आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।