फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मुन्ना बजरंगी का छोटा भाई गुड्डू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट

Fri, 14 Jan 2022 07:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी के छोटे भाई भुवाल सिंह उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कई मुकदमे अदालत में विचाराधीन है। दालत ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में भुवाल सिंह उर्फ गुड्डू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जेल में मारे गए माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी के छोटे भाई भुवाल सिंह उर्फ गुड्डू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने भुवाल सिंह को जौनपुर के पूरे दयाल स्थित उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भुवाल सिंह के विरुद्ध 2005 में गांव के ही अनुसूचित जाति के कुछ लोगों को जान से मारने की धमकी देने, मारपीट व गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। उस पर एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। बार-बार आदेश के बाद भी भुवाल मुकदमे में हाजिर नहीं हो रहा था। इस पर अदालत ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिस पर अमल करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। 

तमंचा और कारतूस संग युवक गिरफ्तार
जंघई रेलवे फाटक के समीप पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए व्यक्ति के ऊपर मीरगंज थाने में इससे पहले चार मुकदमे दर्ज है। मीरगंज थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जंघई रेलवे फाटक पर चेकिंग के दौरान मोलनापुर गांव निवासी करन चौहान की जांच की गई तो उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और एक कारतूस मिला। 
विज्ञापन

पढ़ेंः सेल्फी के चक्कर में गई जान: आजमगढ़ में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

खुटहन क्षेत्र के बड़सरा गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें