फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क पार कर रहे बस कंडक्टर की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। जंधई मार्ग पर शनिवार की रात सड़क पार करे रहे निजी बस के परिचालक शंकर शर्मा उर्फ भोनू (55) की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के भाई कृपा शंकर शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव निवासी विजय शंकर शर्मा उर्फ भोनू (55) निजी बस के कंडक्टर (परिचालक) थे। कुछ दिनों से घर पर ही थे। शनिवार देर शाम वे अपने गांव के लोगों के साथ एक वाहन की मरम्मत कराने मछलीशहर आए थे। वाहन की मरम्मत करा रहे थे। मछलीशहर जंघई मार्ग उमापुर नहर की पुलिया पर स्थित चाय की दुकान पर चाय पी। इसके बाद हाईवे पार कर जंघई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरा्न एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी सावित्री देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। विजय शंकर शर्मा की एक पुत्री है। उसका विवाह हो चुका है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में चाचा की मौत, भतीजा व उसका साथी घायल-शाहगंज। बीबीगंज बाजार के समीप रविवार दोपहर सड़क हादसे में चाचा चंद्रजीत यादव (40) की मौत हो गई। भतीजा फुलराज और उसका साथी प्रेम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे। इस दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी।



प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि शाहगंज क्षेत्र के दनापुर गांव निवासी चंद्रजीत यादव(40) अपने भतीजे फुलराज और उनके मित्र प्रेम प्रकाश के साथ रविवार को बीबीगंज बाजार गृहस्थी का सामान लेने आए थे। लौटते समय बाजार से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से भाग गया। घटना में चंद्रजीत यादव, उनका भतीजा फुलराज यादव (30) और प्रेम प्रकाश (40) थाना अखंडनगर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। फुलराज और प्रेम प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजन बेसुध हो गए। चंद्रजीत यादव की एक बेटी राधिका है। अभी उसकी शादी नहीं हुई है। पिता की मौत के बाद पूरा जिम्मा माता उषा देवी पर आ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर मिलने पर अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें