फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मोबाइल में नेटवर्क के लिए छत पर गई महिला, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। सरायखाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के हरिजन बस्ती में शनिवार की देर शाम हाईटेंशन तार की चपेट में आने से निशा (30) की मौत हो गई। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि देवकली गांव निवासी अनिल की पत्नी निशा (30) शनिवार की देर शाम लगभग 7 बजे किसी काम से पड़ोसी मुरारी लाल के घर गई थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आया। नेटवर्क न मिलने पर वह बात करने के लिए पड़ोसी की छत पर चली गईं। छत के ठीक पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से निशा गंभीर रूप से झुलस गईं। उधर घटना की जानकारी होते ही आनन-फानन में परिजनों ने निजी वाहन से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव के लोग बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोशित हैं। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया की परिजनों की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ननद की डिलीवरी में मदद के लिए आई थी निशा-मृतका के ससुर सीताराम ने बताया कि निशा अपने पति अनिल कुमार, बेटे प्रिंस और बेटी प्रियांशी के साथ दिल्ली में रहती थी। अनिल वहां किसी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बेटी मीना की डिलीवरी का समय नजदीक था, इसलिए निशा 10 दिन पहले मायके देवकली आई थीं। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पति अनिल कुमार दिल्ली से फोन पर यह खबर सुनकर टूट पड़े। माता रज्जी देवी और ननद मीना का रो-रोकर बुरा हाल है। डिलीवरी के बाद घर में खुशियां मनाने की तैयारी थी, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। गांव के लोगों का कहना है कि हाईटेंशन तार बेहद नीचे से गुजर है। इसकी शिकायत कई बार बिजली निगम से की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल तार को ऊंचा करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने की मांग की है।
हाईटेंशन बिजली तार हटाने के लिए कोई भी प्रार्थना पत्र पहले नहीं मिला है। आरोप गलत हैं। निगम की ओर से मामले की जांचकर जो भी उचित कार्रवाई है वो की जाएगी। - आनंद मौर्य, एसडीओ सरायख्वाजा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें