फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: दिल्ली से वाराणसी आ रही बस जौनपुर में पलटी, दंपती समेत चार यात्री घायल, एक गंभीर

Thu, 07 Jul 2022 02:16 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

दिल्ली से वाराणसी आ रही एक प्राइवेट बस गुरुवार सुबह रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर मछलीशहर के परसुपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपती समेत चार यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से वाराणसी आ रही एक प्राइवेट बस गुरुवार सुबह रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर मछलीशहर के परसुपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपती समेत चार यात्री घायल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर है। दुर्घटना के कारण रायबरेली-जौनपुर हाईवे करीब घंटे भर जाम रहा। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को सड़क किनारे कराया तब जाकर आवागमन सामान्य रूप से बहाल हुआ।

विज्ञापन


घायलों की पहचान दरक्सा (36) और उसका पति इस्तियाक निवासी उर्दू बाजार कोतवाली जौनपुर,  खुर्शीद (50) पुत्र अब्दुल अब्बास निवासी कजगांव थाना जफराबाद, विनीत कुमार शुक्ला (28) पुत्र विजय कुमार निवासी लाइन बाजार के तौर पर हुई है। घटना के बाद सभी को एंबुलेंस की मदद से मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में लाया गया। गंभीर रूप से घायल दरख्सा को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें