फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में चार अरब 56 करोड़ 51 लाख का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्त समिति की बैठक में चार अरब 56 करोड़ 51 लाख का बजट पास हुआ। बैठक में संविदा शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने जाने पर स्वीकृति दी गई। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिसमें कई 19 सूत्रीय मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय सत्र 2022 व 2023 के आय व्यय को देखते हुए बजट तैयार किया गया। इसमें चार अरब 56 करोड़ 51 लाख 78 हजार बजट स्वीकृत हुआ। इसमें 4 हजार से लेकर 15 हजार मासिक वेतन में वृद्धि की गई है। इससे करीब 75 शिक्षक लाभान्वित होंगे। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के तैनात संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की गई। छात्रावास में तैनात तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के मानदेय प्रस्ताव पर स्वीकृत प्रदान की गई। चीफ वार्डन के पारिश्रमिक में वृद्धि की गई। परिसर में एक्यूवेटर कार्य योजना के लिए 25 लाख रुपये की कोष स्थापना के लिए प्रस्ताव पारित हो गया। इसके अलावा, अन्य कई विभिन्न बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। बैठक में वित्त अधिकारी संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ,पूर्व फाइनेंस अफसर जेएन मिश्रा ,ज्ञान प्रकाश वर्मा क्षेत्रीय शिक्षा सचिव ,अपर मुख्य सचिव के रूप में एडिशनल डायरेक्टर ट्रेजरी एवं पेंशन वाराणसी राजकुमार शुक्ला ,विशेष आमंत्रित सदस्य वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार ,सुबोध पांडेय, आरके जैन, कपिल कुमार त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें