फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी स्कार्पियो, सइकिल सवार समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थाना क्षेत्र के जीतापुर नहर के किनारे बुधवार को एक स्कॉर्पियो साइकिल सवार को धक्का मारते हुए अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे साइकिल सवार समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आस - पास के लोगों ने रामपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया ।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी हरिहर प्रकाश सरोज पुत्र सुरेश प्रकाश सरोज बुधवार को अपने दो सार्थियों के साथ रामपुर थाना क्षेत्र के भानापुर गांव में पूर्व प्रधान भरत सरोज के यहां अपनी बहन से मिलने आए था। वे अपराह्न वापस लौटकर अपने घर जा रहे थे, जैसे ही वह जीतापुर गांव के नहर के पास पहुंचे थे कि तभी स्कॉर्पियों उनको धक्का मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे साइकिल सवार नेवादा गांव निवासी शिवनोद तिवारी सहित स्कार्पियों में सवार हरिहर प्रकाश सरोज निवासी प्रधानपुर थाना जलालपुर, करन राजभर व बेदी राजभर निवासी लोहगाजर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को रामपुर प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची रामपुर पुलिस ने साइकिल सवार एवं स्कार्पियो सवार के बीच नुकसानी का समझौता कराकर मामले को रफा-दफा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें