फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की लापरवाही से हुई है दोनों घटनाएं: संजय लाठर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद संजय लाठर ने कहा कि पुलिस प्रशासन के लापरवाही से धर्मापुर व जलालपुर की घटनाएं हुईं हैं। पुलिस को सही समय पर सूचना क्षेत्रीय जनता ने दी। वे सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मापुर की घटना के मुख्य अभियुक्त कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है, लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। वह भाजपा के क्षेत्रीय पूर्व विधायक के संरक्षण में गुंडागर्दी करता है। हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस ने पहले ही कार्रवाई की होती तो बादल यादव पहलवान की बीच बाजार में चाकू से हत्या नहीं होती। पुलिस प्रशासन और शासन कानून व्यवस्था में फेल है। पुलिस की मिलीभगत व सत्ता संरक्षित गुंडों की ओर से सरकारी संपत्ति एंबुलेंस जला कर तोड़फोड़ की गई लेकिन निर्दोष धर्मापुर के प्रधान जय हिंद यादव सहित गांव के 9 लोगों को फर्जी ढंग से जेल भेज दिया गया। धर्मापुर गांव में पुलिस की डर से आज भी लोग घर में नहीं है। उन्होंने कहा कि जौनपुर की घटनाओं की पूरी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देंगे। दोनों सदनों में इस मुद्दे को मजबूती से उठाकर दोषी पुलिस कर्मचारियों को सजा दिलाने का काम करेंगे। साथ ही निर्दोष जेल में बंद लोगों को छुड़वाने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव, विधायक जगदीश नरायन राय, विधायक लकी यादव, विधायक पंकज पटेल ,पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, हिसामुद्दीन शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें