फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी अलर्ट रही पुलिस, घर छोड़कर फरार हो गए हैं बड़ी संख्या में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर बाजार में पहलवान बादल यादव (22) के हत्याकांड मामले के बाद अभी भी तनाव की स्थिति देखी जा रही है। मामले में पुलिस ने घटना के बाद अगजनी, तोड़फोड़ और प्रदर्शन करने वाले 16 नामजद समेत 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार गांव में दबिश दे रही है। वहीं, गिरफ्तारी की डर से भयजदा बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से फरार हो गए हैं। वे रिश्तेदारों के घर रह रहे हैं। वहीं, सोमवार की शाम एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने इलाके में फोर्स के साथ पैदल मार्च भी किया। साथ ही मृतक और घायल के घर जाकर उनके परिवार के लोगों से भी बातचीत किए।
विज्ञापन

घटना के चौथे दिन भी पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। दुकानें खुली रही और बाजार सामान्य दिनों की तरह से चल रहा रहा। धर्मापुर बाजार में जगह जगह फोर्स तो तैनात है ही साथ ही प्रसाद तिराहे पर भी फोर्स अभी लगी हुई है। शुक्रवार के बाद से धर्मापुर स्थित दोनों अखाड़े पर कोई पहलवान प्रैक्टिस करते नहीं दिखा, जबकि यह अखाड़े जनपद में पहलवानी के लिए मशहूर है इस अखाड़े पर प्रतिदिन पहलवान जोर आजमाइस करते है। एसपी सिटी शाम को करीब पांच बजे धर्मापुर बाजार स्थित घटना स्थल पर गए। इसके बाद इस घटना में मृतक बादल और घायल अंकित यादव के घर व आरोपियों के घर पर जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद नए थानेदार गौरव शर्मा के साथ धर्मापुर बाजार का पैदल मार्च किया। दूसरी ओर चौथे दिन भी तनाव को देखते हुए बादल के हत्यारोपी गोली राय और मिथिलेश गिरी के घर पुलिस तैनात रही, जबकि तीसरे आरोपी विपिन यादव के घर सन्नाटा पसर रहा। आरोपी के परिवार के लोग लगातार आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें धमकी मिल रही है, जबकि पुलिस उनके और उनके घर पर एक सिपाही भी नहीं लगाई है। ऐसे में वे भयजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें