जौनपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 25 लोग रक्तदान कर महादानी बनें। शिविर का शुभारंभ एसपी रविशंकर छवि एवं लायंस क्लब के मंडलाध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा, सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्त्रि पत्र देकर संमानित किया गया।
अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब इंटरनेशनल 321 ई और भारतीय रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त प्रयास से आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने कहा कि रक्त शरीर की परिवहन तंत्रिका है। यह दो तरफ से प्राप्त होता है। पहला आक्सीजन, दूसरा पोषक तत्वों के माध्यम से विभिन्न कोशिकाओं तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है। कोई भी मरीज रक्त के अभाव में दम न तोड़ने पाए इसके लिए हम सब को संकल्पित भाव से रक्त दान करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्त दान करने से आप की उम्र ही नहीं लंबी होती है बल्कि शरीर में रक्त संचार भी तेजी से बढ़ता है। चेहरे पर चमक आती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन और पुलिस दोनों ब्लड के लिए परेशान रहते है। सड़क दुर्घटना में अक्सर घायल को बचाने के लिए खून की जरूरत होती हैं। लायंस क्लब के मंडल अध्यक्ष डॉ क्षितिज शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब चौबीस जनपदों में सेवा भाव के लिए निरन्तर तत्पर है। समाज सेवा के लिए लायंस क्लब रक्तदान जैसे महादान में प्रति वर्ष बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है। क्लब का उद्देश्य सदैव लोगों की किसी भी तरह की सेवा के लिए तत्पर रहना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पाण्डेय ने कहा कि रक्तदान दिवस पर हम सब को निश्चित रूप से रक्तदान कर पूण्य का भागी बनना चाहिए। आप के रक्त से किसी की जान बच सकती है। रक्त दान में हम सब को सहयोग करना चाहिए। सीएमओ ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रति वर्ष रक्त दान करना चाहिए इससे शरीर में रक्त संचार तेजी से बढ़ता है। इस मौके पर सीएमएस डा. अभिमन्यु कुमार, महिला अस्पताल की काउंसलर डा. सीमा सिंह, भारतीय रेडक्रास सोसायटी के
डा. मनोज वत्स, वरिष्ठ भाजपा नेता लाल उपाध्याय, स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा,मनीष गुप्ता, अमित पाण्डेय अध्यक्ष लायन्स मेन, दिनेश श्रीवास्तव अध्यक्ष लायन्स गोमती ,धर्मेन्द्र रघुवंशी अध्यक्ष लायन्स पवन ,नसीम अख्तर सचिव लायन्स सूरज, शशांक सिंह रानू अध्यक्ष लायन्स क्षितिज, लायनेस क्लब अध्यक्ष नीलम पाण्डेय, सोना बैंकर, सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, शत्रुधन मौर्य, राम कुमार साहू, जोगेशवर केसरवानी, अशोक मौर्य, वीरेन्द्र सिंह, गौरव श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, रिषी , संतोष साहू, गणेश साहू, आदि लोग मौजूद थे। संचालक सलमान शेख ने किया।
इनसेट
इन्होंने किया सहयोग
जौनपुर। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में ब्लड बैंक के प्रभारी डा. शायन दास, अरूण कुमार सिंह, फार्मासिस्ट ह्रदय कुमार कुशवाहा, लैब टेक्निशियन शालनी मौर्या, पंकज कुमार, आलोक मणी त्रिपाठी, अली अहमद, दिक्षा राय प्रमुख है।
इनसेट
यह बनें महादानी
रक्तदान कर महादानी बनने वालों में डा. शिक्षित शर्मा, धर्मेन्द्र रघुवंशी, अशोक कुमार, नीरज शाह, अमित पांडेय, ज्ञान सिंह, वीरेंद्र कुमार साहू, दिनेश श्रीवास्तव, धीरज कुमार गुप्ता, संदीप जायसवाल, विनोद पाठक, शिवशंकर साहनी, मयंक टंडन, अजय कुमार, रविन्द्र कुमार, रंजन सिंह, विजय सिंह, अशवनी कुमार, सर्वेश यादव, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, संजीवन, सलमान आदि प्रमुख है।
08-जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला, लायन्स क्ल्ब व रेड क्रास सोसाईटी के संयुक्त तत्वाधान मे- फोटो : JAUNPUR