फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एक और शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट साझा करने के आरोप में मंगलवार को एक और शिक्षक को निलंबित कर दिया। सुइथाकला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बुमकहां में तैनात सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार पर आरोप है कि उन्हेंने शिक्षकों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में देवी दुर्गा के प्रति अभद्र टिप्पणी वाली पोस्ट साझा किया था। जिसकी शिकायत पर बीएसए ने सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी अरएन पाठक को सौंप दी है। उधर ऐसे ही आरोप में बीएसए ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय खुटहन में तैनात सहायक अध्यापक दिनेश यादव और मडिय़ाहूं विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रइया में तैनात सहायक अध्यापक अनिल दीप चौधरी को निलंबित कर दिया था। दिनेश यादव के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार लिया। पुलिस ने उन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेस किया जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

विकासखंड सुईथाकला के प्राथमिक विद्यालय बुमकहां में तैनात सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार ने व्हाट्सएप टीचर वेलफेयर कमेटी नाम से संचालित ग्रुप में एक पोस्ट साझा की थी। जिसमें मां दुर्गा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। इस ग्रुप में 250 से अधिक शिक्षक जुड़े हैं। किसी ने इसकी शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की। उन्होंने ग्रुप में पोस्ट को देखा और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में निलंबित कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जब आनलाइन हाजिरी के लिए शिक्षकों को प्रेरणा एप डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा तो अधिकतर शिक्षकों की ओर से यह कहा जाता है कि उनके पास एंड्राएड फोन नहीं हैं। लेकिन व्हाट्सएप और फेसबुक इस्तेमाल के लिए उनके पास कहां से फोन उपलब्ध हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें