फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से 23 अप्रैल तक लगेगा ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद के 21 विकास खंडों में 18 अप्रैल से विशेष स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। 23 अप्रैल तक चलने वाले इन मेलों में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियां होंगी। इस बारे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने जौनपुर सहित प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेला के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख, कान, नाक एवं गले की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, आयोजन में दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी। धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से पड़ने वाले प्रभाव की जांच, कैंसर नियंत्रण जागरूकता समेत अन्य विभागों के इलाज संबंधी सेवाएं भी मिल सकेंगी। सीएमओ ने बताया कि सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उससे लाभान्वित करने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम आदि प्रमुख हैं।
किस दिन किस ब्लॉक में लगेगा स्वास्थ्य मेला
जौनपुर। सीएमओ ने बताया कि 18 अप्रैल को बदलापुर, महराजगंज और मछलीशहर, 19 को धर्मापुर, करंजाकला और सिकरारा, 20 को केराकत और रामपुर, डोभी, 21 को मुंगराबादशाहपुर और सुजानगंज, 22 को सिरकोनी, जलालपुर, बरसठी तथा 23 अप्रैल को मडि़याहूं, बख्शा, मुफ्तीगंज, रामनगर, सोंधी, खुटहन, सुइथाकला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला का आयोजन होगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग, सहायक आयुक्त खाद्य, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष, शिक्षा, सूचना एवं प्रसार, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, विकलांग विभाग, आयुष्मान भारत के स्टाल लगेंगे।
विज्ञापन

बनवाएं आयुष्मान कार्ड
जौनपुर। आयुष्मान भारत के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि मेले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसमें अंत्योदय राशनकार्ड, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का पत्र के साथ आधार कार्ड ले आकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान किसी को दिक्कत आती है तो निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या का निस्तारण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें