Jaunpur News: जौनपुर की नेवढ़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती के अनुसार, युवक ने शादी के पहले ही यह वीडियो बनाया था। शादी कहीं और हो जाने के बाद अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में नेवढ़िया पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का एक युवक ने शादी के पहले बहला-फुसला कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। जब युवती की शादी कहीं और हो गई तो युवक उसे ब्लैकमेल कर बार-बार बुला रहा है न आने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी दे रहा है।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी अनुपम उर्फ कल्लू प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी। इस बाबत थानाध्यक्ष नेवढ़िया प्रशांत कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।