फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अब्बोपुर के पास शनिवार की शाम पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक पिकअप वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भदैला गांव निवासी सुमित कुमार (19) पुत्र संतोष सायं करीब पांच बजे बाइक से घर की तरफ जा रहा था। खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर अब्बोपुर पेट्रोल पंप के पास वह पहुंचा था कि तभी सामने से आ रही पिकअप बाइक सवार को रौंदते हुए निकल गई। जिसमें सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से उसे पीएचसी सोंधी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया की दुर्घटना में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वाहन चालक के खिलाफ़ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें