फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक के समीप नाले में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से सटे सिंधाई गांव में रेलवे ट्रैक के बगल शनिवार शाम नाले में युवक की लाश मिली। मृतक शिनाख्त नगर के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी राज राव (21) पुत्र गौतम के रूप में हुई। मृतक के सिर पर चोट लगे थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि शुक्रवार की शाम युवक नगर के पक्का पोखरा मोहल्ले से अपने एक साथी के रिश्तेदार की बारात में शामिल होने के लिए निकला था। बारात नगर से सटे सुरिस गांव में गई थी। शनिवार को रेलवे लाइन की तरफ से गुजर रहे राहगीरों ने नाले के पास युवक का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही रोते बिलखते परिजन थाने पहुंचे। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम वह घर से अपने मित्र के साथ उसके रिश्तेदारी पक्का पोखरा से सुरिस गांव में गई बारात में शामिल होने की बात कह कर घर से निकला था। अब उसकी लाश नाले में मिली है। सर पर चोट के निशान हैं किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर आर्या ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट लगे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें