फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा की पैरवी कर वापस आते समय पिटाई, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। भूमि विवाद के मुकदमे की मडि़याहूं तहसील से पैरवी कर वापस लौट रहे युवक की पल्टूपुर गांव के पास कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। लहूलुहान हाल में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, बरसठी पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत तीन नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुआवा गांव के रामबहादुर यादव और पूर्व प्रधान कर्मानंद यादव के बीच काफी दिनों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में मडि़याहूं तहसील में मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को मुकदमे की पैरवी कर रामबहादुर यादव शाम को वापस आ रहे थे, जैसे ही पल्टूपुर गांव के मोड़ के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद लोगों ने रोककर लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उनके सिर में काफी चोटें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामबहादुर को इलाज के लिए सीएचसी लाई। गंभीर चोट होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की खुआवा गांव के पूर्व प्रधान कर्मानंद यादव समेत तीन नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ षडयंत्र रचने व मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें