फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज में 15 हजार की मांग पड़ी भारी, मंडप में दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बरात

Fri, 28 May 2021 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

मामला जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का है। दुल्हन के न आने पर रात भर पंचायत चली, थाने में भी मामला पहुंच गया। लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दहेज में 15 हजार रुपये की तत्काल मांग पूरी करने की जिद दूल्हे को भारी पड़ गई। दूल्हे और उसके घरवालों के व्यवहार से परेशान होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला चंदवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर (बढ़यापार) गांव का है। रात भर पंचायत और फिर सुबह थाने में भी दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही, लेकिन बात नहीं बनी। बिना ब्याह के बरात बैरंग लौट गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरिहरपुर (बढ़यापार) गांव में गाजीपुर के मौधा नरवासुन्ही गांव से बरात आई थी। शादी में लड़की पक्ष की ओर से 20 हजार रुपये नकद देना तय हुआ था। इसमें पांच हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। बरात पहुंचने पर लड़की वालों ने उनकी खूब खातिरदारी की। जलपान के बाद जयमाल की तैयारी हुई।

लड़के वालों ने बकाया 15 हजार रुपये की मांग की। इस पर लड़की के पिता तत्काल धनराशि उपलब्ध न कर पाने की विवशता जताते हुए कुछ मोहलत देने को कहा। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप पर किसी तरह मामला शांत हुआ और फिर जयमाल की रस्म पूरी हुई। बाद में जब इसकी जानकारी लड़की को हुई तो वह दूल्हे और उसके परिवार के इस व्यवहार पर भड़क उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा मंडप में बैठकर दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं आई। रात भर दोनों पक्षों के लोगों ने वार्ता कर विवाद सुलझाने की कोशिश की, मगर नतीजा नहीं निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। थाने में घंटों पंचायत के बाद विवाह से पूर्व हुए खर्च का लेन-देन कर मामला सुलझाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें