इसकी जानकारी मुकेश के परिजनों को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुकेश को गोली कैसे लगी इस बात की चर्चा तेजी से होने लगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
चंदवक थाने के थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मौके से पिस्टल और खोखा बरामद हुआ है। हत्या है आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है।