नगर के खुटहन रोड पर स्थित एक परिसर में सोमवार को शाम को ड्रग विभाग ने छापा मारा। इस दौरान वहां बगैर लाइसेंस के बैंडेज बनाने के कारोबार का खुलासा हुआ। विभाग ने बैंडेज बनाने वाली मशीन को जब्त कर लिया। वहीं आरोपी बच निकले। ड्रग विभाग की कार्यवाही जारी है।
ड्रग विभाग के सहायक कमिश्नर केजी गुप्ता ने बताया कि उनको सूचना मिली कि खेतासराय में बिना लाइसेंस के बैंडेज आदि बनाकर सप्लाई किए जा रहे हैं। सोमवार की देर शाम ड्रग विभाग की टीम के साथ उन्होंने छापा मारा। टीम को वहां भारी मात्रा में बैंडेज, बैंडेज बनाने का कच्चा माल, मशीन और अवैध दवाइयां आदि बरामद हुईं। इसकी कीमत का आंकलन किया जा रहा है। अनुमान है कि बरामद सामान कीमत पचास हजार से एक लाख तक हो सकती है। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर एके बंसल, औषधि सहायक शिवम तिवारी ,लालचंद तथा राजेश मिश्रा पुलिस उपनिरीक्षक आदि शामिल रहे ।