पूर्व सांसद धनंजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि जौनपुर शहर की राजनीति तीन किलोमीटर की है। जबकि जिला 100 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है। दोनों नेताओं का जनता से कोई सरोकार नहीं है। अपनी पत्नी श्रीकला सिंह की सराहना करते हुए कहा कि इतनी चुनौतियों में भी उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया, यह काबिले तारीफ है। श्रीकला राजनीति में कोई नई नहीं हैं, वो पिछले तीन वर्षों से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल भी पहले की अपेक्षा अच्छा चल रहा है।
धनंजय ने कहा कि जिस मामले में उन्हें सजा हुई उसमें उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि उस संस्था का काम कैसा है, यह सबके सामने है। उन्होंने जौनपुर की जनता और समर्थकों को धन्यवाद दिया।