फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: घर में फांसी के फंदे लटका मिला बीए की छात्रा शव, परिजन जा रहे थे शादी के लिए लड़का देखने, युवती कर रही थी मना

Sun, 05 Sep 2021 01:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

परिजन शादी के लिए लड़का देखने जाने वाले थे। लेकिन वह मना कर रही थी। इसी को लेकर छात्रा ने जान दे दी। छात्रा का घर के कमरे में फंदे से लटकता शव मिला है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
बीए सेकेंड ईयर की छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बीजपुर कस्बे में रविवार को बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली। छत से लगी पाइप के सहारे बेडशीट से बने फंदे पर उसका शव लटक रहा था। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस का कहना है कि परिजन युवती की शादी करना चाहते थे, लेकिन वह अभी इसके लिए राजी नहीं थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीजपुर बाजार निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की बेटी नेहा(21) शनिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई थी। सुबह काफी देर तक उठने पर परिजन उसे जगाने गए तो कमरे में नेहा का शरीर फंदे पर झूल रहा था। आनन-फानन उसे नीचे उतारकर परिजन धनवंतरि चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि परिजन शादी के लिए कहीं लड़का देखने जाने वाले थे। नेहा अभी शादी नहीं करना चाहती थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें