अतुल सुभाष की फाइल फोटो व दस्तावेजों की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए पिछले तीन दिन से बंगलूरू पुलिस जौनपुर में है। इसी क्रम में कर्नाटक पुलिस जब अतुल सुभाष मामले की जांच करने परिवार न्यायाधीश कोर्ट पहुंची तो एक कर्मी भाग निकला। दरअसल, इस कर्मी का नाम अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में लिया था। इसलिए कर्मी को डर सता रहा था कि कहीं पुलिस उसे भी गिरफ्तार न कर ले।
अतुल के तीन मुकदमों की ऑर्डर शीट की नकल भेजी गई हाईकोर्ट
बंगलूरू में आत्महत्या करने वाले अतुल सुभाष के तीन मुकदमों की कार्यवाही की ऑर्डर शीट की नकल शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दी गई। मुकदमों की पत्रावली अब भी जिला एवं सत्र न्यायालय में सुरक्षित है। इसकी पुष्टि जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय की गई है। बताया गया है कि अतुल के खिलाफ अलग-अलग अदालतों में पांच मुकदमे दर्ज कराए गए थे। दो मुकदमे वापस हो गए थे। तीन का मामला अदालत के विचाराधीन है।
इसे भी पढ़ें; Atul Subhash Case: निकिता को तीन दिन के अंदर बंगलुरू पुलिस को देना होगा जवाब, घर पर चस्पा किया चेतावनी नोटिस