अपराह्न 3:30 बजे टीम फिर सीजेएम ऑफिस पहुंची। कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न के मामले की प्राथमिकी, चार्जशीट, आराेपी रहे अतुल के अलावा पवन, अंजु व विकास की जमानत की कॉपी, केस डायरी, हाईकोर्ट का आदेश व अन्य दस्तावेज टीम को उपलब्ध कराए गए। इसके बाद जिला जज की अनुमति लेकर बंगलूरू पुलिस का नेतृत्व कर रहे रंजीथ व पुलिसकर्मी पुन: परिवार न्यायालय पहुंच कर भरण पोषण का दावा, आदेश, बयान, जिरह आदि की नकल प्राप्त की। न्यायालय से निकिता द्वारा पति अतुल सुभाष के खिलाफ किए गए घरेलू हिंसा के मुकदमे की नकल भी हासिल की।