मोहम्मद अली ने असरफ को कोरियर के माध्यम से सिम बॉक्स उपकरण भेज दिया। इधर असरफ अपने छत पर ही अवैध टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित कर राष्ट्र की सुरक्षा में सेंध लगाने व राजस्व क्षति करने वाले गैंग में शामिल हो गया। असरफ लोकल कॉल से अंतरराष्ट्रीय कॉल पर बात कराता था। असरफ को माह में करीब एक लाख रुपये की आय होती थी, जो उसके बैंक अकाउंट या हवाला के माध्यम से आ जाता था।
एटीएस टीम ने आरोपी के पास से प्री-एक्टिवेटेड 65 सिम, सिमबॉक्स, एडाप्टर, फोर-जी राउटर, पांच मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य उपकरण बरामद किया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि एटीएस वाराणसी की टीम ने दुल्लीपुर में छापा मारकर एक को गिरफ्तार किया है। वह अवैध तरीके से देश के राजस्व क्षति पहुंचाने वाले कार्यो में संलिप्त था।
असरफ की पत्नी ने कही यह बात
असरफ की पत्नी सोफिया ने बताया कि अशरफ बिजली के वायरिंग का कार्य करता है। सुबह नौ बजे तीन गाड़ियों में कई पुलिस वाले आए थे, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी भी थी।