जौनपुर। मडि़याहूं से भाजपा के सहयोगी दल अपना दल एस ने टिकट घोषित कर दिया है। सिटिंग विधायक डा. लीना पटेल का टिकट काट दिया है। इनके स्थान पर डा. आरके पटेल को प्रत्याशी बनाया है, वो भदोही जनपद स्थित जीवनधारा हास्पिटल मालिक हैं।
मडि़याहूं विधानसभा सीट कुर्मी मतदाताओं मानी जाती है। हालांकि इस सीट पर ब्राह्मण और यादव मतदाता निर्णायक साबित होते हैं। इस सीट को भाजपा ने साल 2017 से ही सहयोगी दल अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाली अपना दल (एस) के लिए छोड़ी है। अपना दल एस ने सपा से इस सीट जीत दर्ज करने के लिए डा. लीना तिवारी को मौका दिया था, जिन्होंने पहली ही प्रयास में 58804 मत पाकर विजय हासिल की थी। जबकि दूसरे स्थान पर सपा की सीटिंग श्रद्धा यादव को हराया था। श्रद्धा यादव को 47454 मत मिले थे। हालांकि इस बार सपा और अपना दल एस दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी को बदल दिया है। सपा ने श्रद्धा यादव की जगह सुषमा पटेल को मैदान में उतरा है, जो साल 2017 में मुंगराबादशाहपुर से विधायक थी और पिछले साल समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई। वहीं, शुरू से ही चल रहे कयास के बीच अपना दल एस ने डा. लीना तिवारी का टिकट काटकर डा. आरके पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।