फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 100 मीटर दौड़ में अंश, 200 मीटर में सचिन विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड रामनगर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का शनिवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने किया।
विज्ञापन

100 मीटर की दौड़ में अंश प्रजापति प्रथम और आकाश पटेल को द्वितीय स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में सचिन ने प्रथम और सुमित ने दूसरा स्थान पाया। इसके बाद कबड्डी, खो-खो, गोलाफेंक प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विजेता को विधायक ने पुरस्कृत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रामनगर रेनू चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं राजेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुभाष चंद्र गुप्ता, डॉ. अरुण सिंह शिक्षक संघ अध्यक्ष रामनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें