फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में मिला पशु का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव से गुजरी नहर में फेंके गए एक बोरे में शव मिलने की सूचना पर खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलवाया तो उसमें पशु का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर में रविवार को पानी में एक बोरा बहता हुआ दिखाई दिया। बोरे से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही बोरे में मानव शव होने की आशंका जाहिर की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बीच नहर से बोरे को किनारे करवाया। इसके बाद बोरा खोला गया तो उसमें भैंस का मृत बच्चा था। पुलिस के लौट जाने के बाद ग्रामीणों ने बोरे को फिर से नहर में डाल दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बोरे में पशु का शव था। जिसे नहर में ही ग्रामीणों ने धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें