फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की धक्के से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकौना गांव के रेलवे अंडर ग्राउंड के पास एक महिला की ट्रेन के धक्के से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव की निवासी और आंगनबाड़ी सहायिका निशा यादव (45) पत्नी कमलेश अपने मायके गई हुई थी। रविवार को सुबह लगभग 11 बजे वह पैदल ही अपने घर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निशा यादव जैसे ही एकौना गांव के पास बने रेलवे अंडर ग्राउंड के पास पहुंचकर रेलवे ट्रैक पार करने लगी, उसी समय जौनपुर के तरफ से ट्रेन तेज रफ्तार में आ गई। माना जा रहा है कि ट्रेन आने की आवाज निशा नहीं सुन सकी। वह रेलवे ट्रैक को पार करने लगी, तभी ट्रेन ने धक्का मार दी। ट्रेन के धक्के से आंगनबाड़ी सहायिका निशा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर महिला के परिजन और गौराबादशाहपुर थाने के उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। निशा की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के बताए जाने पर यह जानकारी हुई है कि ट्रेन को महिला देख नहीं सकी। ट्रेन धक्का देते हुए आगे निकल गई। महिला की मौके पर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें