सुजीत के सिर पर असलहे की मुठिया से चोट आई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
इस मामले में लाइन बाजार थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बताया कि मूर्ति के टूटने का विरोध करने पर लोग घायल हुए हैं। मुलायम के हाथ में चोट लगी हुई है, वह कैसे लगी है यह पुलिस को भी ठीक से नहीं पता चल सका। ग्रामीणों का कहना है कि गोली तो रात में चली थी, संभव है उसी से चोट लगी होगी। वहीं दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही कार्रवाई भी की जा रही है।