फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ए राजा हमके जौनपुर घुमायेदा....निरहुआ के गाने पर झूम उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भी कलाकारों ने जबदस्त प्रस्तुति दी। शाम ढलते ही आजमगढ़ के सांसद व भेाजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के स्टेज संभालते ही दर्शक उत्साहित हो गए।
विज्ञापन


निरहुआ ने जैसे ही गाया ए राजा हमके जौनपुर घुमायेदा, चलके चौकिया धाम दर्शन करायेदा.. पर लोग झूम उठे। इसके बाद आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल ने एक साथ कई भोजपुरी गाने गाए। दिनेश लाल यादव ने मंच से ही गाने के माध्यम से विपक्ष पर निशाना भी साधा। इसके अलावा अबकी बार 400 के पार का नारा भी लगाया।

महोत्सव के दौरान दिनेश लाल यादव ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा जौनपुर के जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर विकास चाहते हैं तो अपने मत का प्रयोग जरूर करें। इसके अलावा आम्रपाली दुबे ने भी अपने गाने से सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने जैसे ही मशहूर भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का गाना चुड़ियो पर नाम हमार सड़ियो पर नाम बा...गाया, सामने बैठे लोग उत्साहित हो नाचने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक दोनों स्टार स्टेज संभाले रहे और आपसी नोकझाेक कर जनता को रिझाया। कार्यक्रम की शुरुआत में बॉलीवुड गायक वरदान सिंह ने राम का हूं सेवक गाने की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इसके पहले भाजपा की ओर से जौनपुर के लोकसभा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह, प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने स्टेज पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। उन्हें चेक के माध्यम से धनराशि दी गई। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस मौके पर सीडीओ साई तेजा सीलम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें