फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने दी चेतावनी वोट खरीदने वाले भेजे जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। सात मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मछलीशहर बिहारी महिला महाविद्यालय में मौजूद सीआरपीएफ की बटालियन ने ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर में रूट मार्च किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अतर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी प्रत्याशी सहित चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों अराजकतत्वों को माइक से चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वोट खरीद फरोख्त पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पूरी तरह चुनाव कराने के लिए मुस्तैद और सतर्क है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय के नेतृत्व में पूरी कोतवाली पुलिस और सीआरपीएफ की बटालियन ने बुधवार सुबह नगर के सब्जी मंडी, सराय, कोतवाली मोहल्ला, शादीगंज सहित पूरे नगर में रूट मार्च किया। इसके पूरी फोर्स के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बरईपार बाजार, जमुहर, अमारा, खाखोपुर बाजार में भी मार्च कर सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें