इसके बाद यह मामला मीडिया की जानकारी में आया है। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत थाना और कॉलेज में करेंगे। इस पूरे प्रकरण पर शिक्षक प्रशांत त्रिवेदी का कहना है कि कक्षा में राजनीति विषय पर चर्चा होते हुई हिजाब पर पहुंच गई।
ऐसे में वह छात्रा उठकर जोर से चिल्लाकर अपनी बात रखने लगी, मैंने उसे कहा कि शांत होकर बैठ जाओ। वह किस ड्रेस में आ रही है, इसको रोकने का काम उनका नहीं है, यह कालेज प्रबंधन व प्रिंसिपल का निर्णय है। इसको लेकर कक्षा की किसी भी छात्रा से पूछा जा सकता है।
वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ आलोक सिंह का कहना है कि अभी इस बारे में उनको कुछ भी नहीं पता है और न ही किसी ने इस तरह की शिकायत की है। मैं शाम छह बजे तक कालेज में ही था। मुझे केवल कॉलेज की ड्रेस से मतलब है, ताकि यह साफ हो सके कि वह मेरे कॉलेज का है। इसके बाद कोई क्या पहनता यह उसकी धार्मिक स्वतंत्रता है, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। तथ्यों की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।