रामनगर। रामपुर विकास खंड के सहिजनी गांव की पूर्व प्रधान सुलेखा देवी पर क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने आवास नाली व शौचालय के नाम पर डेढ़ करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है।
मंसाराम उपाध्याय निवासी चडई ढेकहा ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई कि सहीजनी गांव की पूर्व प्रधान सुलेखा देवी जिनके पति वर्तमान में प्रधान हैं आवास, नाली, शौचालय व अन्य विकास कार्यो में मनमानी करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला किया है। पात्र लोगों को आवास न देकर ऐसे अपात्रों को आवास दिया है जिनके पास पहले से ही पक्का मकान बना हुआ है। ऐसे लोग जो पूर्व में भी तीन से चार बार आवास का लाभ ले चुके हैं। उन्हें प्रधान ने अवैध तरीके से आवास दिया है। इतना ही नहीं शौचालय के निर्माण में मानक की अनदेखी करते हुए कार्य कराया गया है। ग्राम प्रधान ने ऐसे लोगों के नाम आवास आवंटन कर पैसा निकाल लिया है, जो कि सहिजनी गांव के निवासी ही नहीं है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत रामपुर राजनाथ मिश्रा ने बताया कि आईजीआरएस से शिकायती पत्र आया है। अगर विकास कार्य में धांधली हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।