किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
थानाक्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने बीते बुधवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए गांव के दूसरे समुदाय के युवक को जिम्मेदार ठहराया था। कहा था कि उसने मेरे साथ बहुत गलत किया है। उसने अपने पिता को भी लिखा है कि आरोपी को कभी माफ नहीं करना।
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीओ मड़ियाहूं एसपी उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छेड़खानी का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी रुस्तम अली कहीं भागने की फिराक में नईगंज तिराहे पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।