फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नींव की खोदाई में लगे मजदूर की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र के मंगरेशर गांव में शुक्रवार की शाम नींव की खुदाई कर रहे मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। जहां मृतक की पत्नी ने काम करवा रहे व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने काम कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मई गांव निवासी रेनू गौतम ने तहरीर देकर बताया कि पति रमाकांत उर्फ सूबेदार (26) प्रतिदिन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी गांव मंगरेशर निवासी अरविंद गुप्ता के घर नींव की खोदाई करने गए थे। शाम को खोदाई के दौरान करंट की चपेट में आने से रमाकांत की मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें