फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जलेबी दौड़ में सौम्या और मटकी फोड़ में दिव्यांशु प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। बीआरसी परिसर में शनिवार को समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जलेबी दौड़ बालिका वर्ग में सौम्या श्रीवास्तव और मटकी फोड़ में दिव्यांशु प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में खुशनुमा प्रथम और श्रेया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक 100 मीटर दौड़ में बलबीर प्रथम और आर्यन कन्नौजिया दूसरे स्थान पर रहे। जलेबी दौड़ बालिका में सौम्या प्रथम व आरुषि ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में हर्षित प्रथम व शिवांग दूसरे स्थान पर रहे। मटकी फोड़ में दिव्यांशु को प्रथम स्थान मिला। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्ति निरीक्षक अभिनव मिश्रा और बीईओ अरविंद कुमार पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। विजेता छात्र-छात्राओं को बीईओ ने पुरस्कृत किया। इस दौरान अनिल कुमार पांडेय, अमित मिश्रा, प्रियंक द्विवेदी, आनंद तिवारी, राजपति यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें