फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के भय से युवक नाले में कूदा

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के कचहरी रोड जोगियापुर ओवर ब्रिज के नीचे पुलिस के भय से एक युवक पुलिया के नीचे नाले में कूद गया। पुल के बगल स्थित नाले की पुलिया से निकालकर लाइन बाजार पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के बेहोश होने के नाते उसके नाम पते की जानकारी नहीं हो सकी। उसकी जेब से मिले कार्ड मोहम्मद सैफ कोआपरेटिव बैंक गोवा का पता अंकित है। युवक के बेहोश होने के कारण पिटाई की वजह भी साफ नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब आठ बजे दो सिपाही जोगियापुर पुल के नीचे युवक की पिटाई करने लगे। युवक को पीटता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की पिटाई से बचने के लिए भागते समय युवक पुल के बगल स्थित नाले की पुलिया में बीस फिट नीचे गिर गया। खाईं में गिरते ही सिपाहियों के हाथ पांव फूल गए। दोनों अपनी बाइक पर बैठे और सरायपोख्ता चौकी की ओर भाग निकले। खबर मिलने पर लाइन बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को खाई से बाहर निकाला। करीब आधे घंटे बाद युवक को होश आया लेकिन वह अपने बारे में कुछ नहीं बता सका। पुलिस बेहोशी की हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल चली गई। युवक के पिटाई के कारण भी साफ नहीं हो पाए। युवक को होश आने के बाद मामले का खुुलासा हो पाएगा। युवक जेब से मिले गोवा कोआपरेटिव बैंक के कार्ड को पुलिस ने कब्जे में ले िलाय है। कार्ड पर अंकित पता के सहारे युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। रात करीब साढे़ नौ बजे तक युवक के बारे में कोई जानकारी मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें