फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षों से सफाईकर्मी नहीं, गंदगी का अंबार

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरापुर। क्षेत्र के कई बाजारों में गंदगी का अंबार लगा है। सड़क पर कूड़े के अलावा नाली का कचरा भी बह रहा है। आवागमन तो मुश्किल है ही संक्रामक बीमारियों का डर भी बना हुआ है। दो वर्षों से सफाईकर्मी न होने से व्यापारी चंदा इकट्ठा कर सफाई कराने को विवश हैं।
विज्ञापन

पुरानी बाजार में सड़कें गंदगी से पटी हैं। क्षेत्र के मनोज सिंह, झिनकू सिंह, राम दवर, अच्छे लाल यादव, सतीश सिंह, का कहना है कि बीते ढाई वर्षों से सफाईकर्मियों को नहीं देखा गया। गंदगी के चलते सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। संक्रामक बीमारियों का डर हमेशा बना रहता है। ग्राम प्रधान राम विलास मौर्या का कहना है कि डीपीआरओ, बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों से समस्या बताई गई है। लेकिन आज तक यहां सफाईकर्मियों की नियुक्ति नहीं की गई। कमोवेश कुछ ऐसी ही स्थिति सूरापुर-विजेथुआ मार्ग की भी है। यहां तैनात सफाईकर्मी का कुछ महीने पहले स्थानांतरण हो गया। तब से सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शीतला सिंह का कहना है कि व्यापारी चंदा इकट्ठा कर सफाई कराते हैं। जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाईकर्मी नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें